जालंधर में Apeejay College के बाहर बवाल! एडमिशन विवाद पर छात्रों का धरना, टीचर पर छेड़छाड़ के आरोप

जालंधर, रोजाना भास्कर ब्यूरो: Apeejay College के बाहर उस समय हंगामा खड़ा हो गया जब एडमिशन को लेकर छात्र धरने पर बैठ गए। इसी बीच एक छात्र ने कॉलेज के एक शिक्षक पर छेड़छाड़ के गंभीर आरोप लगाए, जिसके बाद माहौल और तनावपूर्ण हो गया।

मौके पर भारी भीड़ जुट गई और पूरे घटनाक्रम का वीडियो भी सामने आया। मामले को लेकर प्रशासन और कॉलेज प्रबंधन की प्रतिक्रिया का इंतजार है।