झोटा हत्याकांड: सरकार का बड़ा एक्शन, ड्रग इंस्पेक्टर नरेश कुमार और DSP हरजिंदर सिंह सस्पेंड! CBI कर रही मामले की जांच, अलग से FIR भी दर्ज

पंजाब, रोजाना भास्कर ब्यूरो। हरमिंदर सिंह झोटा हत्याकांड के बाद पंजाब सरकार ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मानसा के ड्रग इंस्पेक्टर नरेश कुमार और DSP हरजिंदर सिंह को सस्पेंड कर दिया है।

मामले की जांच CBI को सौंपी गई है और इस संबंध में अलग से FIR भी दर्ज की गई है। इस कार्रवाई के बाद मामले में आगे की जांच और प्रशासनिक कदमों पर नजर बनी हुई है।