जालंधर रोज़ाना भास्कर (हरीश शर्मा)जालंधर के वरिष्ठ पत्रकार, PunjabeNews के संपादक एवं इलेक्ट्रानिक मीडिया एसोसिएशन के महासचिव पवन धूपर की माता स्वर्गीय सुरजीत कौर का कल रात निधन हो गया था। आज उन्हें नम आंखों से अंतिम विदाई दी गई। उनका अंतिम संस्कार किशनपुरा श्मशान घाट में किया गया।

इस दुखद अवसर पर विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक एवं पत्रकार संगठनों से जुड़े लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे और पवन धूपर तथा उनके परिवार के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

अंतिम विदाई देने वालों में नॉर्थ हलके के विधायक बावा हैनरी, लोक संपर्क विभाग पंजाब के ज्वाइंट डायरेक्टर मनविंदर सिंह, डिप्टी डायरेक्टर हाकम थापर, प्रिंट एंड इलेक्ट्रानिक मीडिया एसोसिएशन के प्रधान सुरिंदर पाल,इलेक्ट्रानिक मीडिया एसोसिएशन के प्रधान संदीप साही, उत्तम हिंदू अखबार के संपादक रीतीं खन्ना,चेयरमैन नरेंद्र नंदन, परमजीत सिंह रंगपुरी, विनयपाल जैद्द, नरेश भारद्वाज, संदीप कुमार, वारिस मलिक, रोज़ाना भास्कर के सीनियर पत्रकार हरीश शर्मा, जागरूक पंजाब के संपादक मनदीप शर्मा, राजीव दुग्गल, राजेश सेठ, अंकित मल्होत्रा,मुनीश शर्मा,जगजीत सिंह बाजवा, विकास वोहरा, रवीश शर्मा, अतुल चड्ढा, बिट्टू ओबरॉय सहित ,राज कुमार राजू, नरेश भारद्वाज, परमजीत रंगपुरी, विनयपाल जैद, जगरूप चमकारिया, मनवीर सबरवाल सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे।
इस दौरान सभी ने दिवंगत सुरजीत कौर को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए परिवार को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की।












