नूरां सिस्टर्स के पिता गुलशन मीर अस्पताल में भर्ती, हाल-चाल जानने पहुंचे मास्टर सलीम; सेहत पर सुल्ताना नूरां का भावुक संदेश, दुआओं की अपील

जालंधर, रोजाना भास्कर ब्यूरो। जालंधर से एक भावुक खबर सामने आई है। मशहूर सूफी गायिका Sultana Nooran ने अपने पिता की बिगड़ती सेहत को लेकर लोगों से दुआ करने की अपील की है। नूरां सिस्टर्स के पिता इस समय अस्पताल में भर्ती हैं और उनकी हालत में धीरे-धीरे सुधार बताया जा रहा है।

इस बीच Master Saleem की दो वीडियो भी सामने आई हैं, जिनमें वह अस्पताल में गुलशन मीर के साथ बातचीत करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में मास्टर सलीम बिना किसी पाइप के दिखाई दे रहे हैं और उनसे मिलने पहुंचे लोग उनकी सेहत में सुधार की कामना कर रहे हैं।

वहीं सुल्ताना नूरां ने एक वीडियो संदेश में बताया कि उनका भी हाल ही में मेजर एक्सीडेंट हुआ था और वह मौत के मुंह से वापस लौटी हैं। उन्होंने कहा कि वह अपने पिता से बेहद प्यार करती हैं और जल्द ही उनसे मिलने पहुंच रही हैं।

जानकारी के मुताबिक उनका इलाज किडनी अस्पताल में चल रहा है और डॉक्टरों ने किडनी ट्रांसप्लांट की सलाह दी है। बीते दिन रितु मीर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर इलाज के लिए आर्थिक मदद की अपील की और क्यूआर कोड भी साझा किया। बताया जा रहा है कि क्यूआर कोड हटाने को लेकर उन्हें धमकियां भी मिल रही हैं।

हालांकि, नूरां सिस्टर्स की ओर से चंदा इकट्ठा करने को लेकर अब तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

#SultanaNooran #NooranSisters #MasterSaleem #HealthUpdate #PrayersNeeded #JalandharNews #SufiSinger #PunjabNews