Crime Jalandhar Top News चंडीगढ़

पंजाब के IPS दंपति पर टूटा दुखों का पहाड़, गले में खाना फंसने से चार साल की बेटी की मौत

रोजाना भास्कर

चंडीगढ़। पंजाब के चर्चित आईपीएस कपल पर दुखों का पहाड़ टूटा है जिनकी चार साल की बेटी की मौत हो गई है। फतेहगढ़ साहिब की एसएसपी रवजोत ग्रेवाल और जगराओं के एसएसपी नवनीत बैंस की चार वर्षीय बेटी नायरा का मंगलवार सुबह निधन हो गया। सूत्रों के अनुसार, बच्ची के गले में खाना फसने के कारण उसकी जान गई है।

जानकारी के अनुसार खाना खाते समय बच्ची के गले में खाना फंस गया था। जिस कारण उसे सांस लेने में परेशानी होने लगी। पता चलते ही बच्ची को तुरंत मोहाली के प्राइवेट अस्पताल में ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बच्ची का अंतिम संस्कार मोहाली के इंडस्ट्रियल एरिया फेज-7 के श्मशान घाट में किया जाएगा।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *