चंडीगढ़/जालंधर, रोजाना भास्कर न्यूज। पंजाब सरकार ने पुलिस प्रशासन में बड़ा फेरबदल करते हुए कई वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। जारी आदेशों के अनुसार जालंधर पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर का तबादला कर दिया गया है, जबकि उनकी जगह अब सतिंदर सिंह जालंधर के नए पुलिस कमिश्नर का कार्यभार संभालेंगे।

जानकारी के मुताबिक इस प्रशासनिक बदलाव के तहत कुल 11 पुलिस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। सरकार का यह कदम पुलिस व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने तथा प्रशासनिक कार्यप्रणाली को मजबूत करने के उद्देश्य से उठाया गया माना जा रहा है।
जालंधर में नए पुलिस कमिश्नर की नियुक्ति को लेकर पुलिस विभाग और प्रशासनिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है। आने वाले दिनों में कानून-व्यवस्था और सुरक्षा से जुड़े मामलों में नई रणनीति देखने को मिल सकती है।














