पंजाब पुलिस में बड़ा फेरबदल: 31 IPS/PPS अधिकारियों के तबादले, जालंधर को मिले नए पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर

लुधियाना में स्वपन शर्मा की जगह सतिंदर सिंह को जिम्मेदारी; अमृतसर के नए पुलिस कमिश्नर होंगे कुलदीप सिंह

चंडीगढ़/जालंधर, रोजाना भास्कर ब्यूरो। पंजाब सरकार ने पुलिस प्रशासन में बड़ा फेरबदल करते हुए करीब 31 IPS और PPS अधिकारियों के तबादले किए हैं। इस फेरबदल में कई प्रमुख शहरों के पुलिस कमिश्नर और वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, जालंधर के नए पुलिस कमिश्नर के रूप में गुरप्रीत सिंह भुल्लर को जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, लुधियाना में पुलिस कमिश्नर स्वपन शर्मा की जगह सतिंदर सिंह को तैनात किया गया है।

इसके अलावा अमृतसर के नए पुलिस कमिश्नर कुलदीप सिंह होंगे। इस प्रशासनिक फेरबदल के बाद राज्य के कई महत्वपूर्ण पुलिस पदों पर नई नियुक्तियां होंगी।

तबादलों से संबंधित विस्तृत सूची और अन्य अधिकारियों की नई तैनातियों का विवरण सामने आने पर अपडेट किया जाएगा।