पंजाब में गर्मी का कहर: पारा 42.9°C पार, हीटवेव का यलो अलर्ट जारी; फरीदकोट सबसे गर्म

जालंधर/चंडीगढ़। Punjab में भीषण गर्मी ने लोगों को झुलसा दिया है। वीरवार को तापमान 42.9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो सामान्य से 3.1 डिग्री अधिक दर्ज किया गया। इस सीजन में Faridkot सबसे गर्म रहा।

मौसम विभाग ने 24 और 25 अप्रैल के लिए हीटवेव का यलो अलर्ट जारी किया है। यह अलर्ट फाजिल्का, मुक्तसर, फरीदकोट, मोगा, बठिंडा, मानसा, संगरूर और पटियाला जिलों में लागू रहेगा।

इसके बाद 26 अप्रैल से पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की संभावना है, जिससे मौसम में बदलाव आएगा। विभाग के अनुसार, 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी और कुछ स्थानों पर बारिश भी हो सकती है।

अन्य शहरों में भी तापमान ऊंचा रहा—अमृतसर 39°C, Ludhiana 40°C, पटियाला 40.4°C, बठिंडा 41°C और रूपनगर 40.1°C दर्ज किया गया।

#PunjabWeather #Heatwave #Punjab #Faridkot #WeatherAlert #Ludhiana #SummerHeat #BreakingNews