अंबाला/राजपुरा, रोजाना भास्कर ब्यूरो: पंजाब में रेलवे सुरक्षा को लेकर एक बार फिर बड़ा खतरा सामने आया है। राजपुरा और शंभू रेलवे स्टेशनों के बीच डेडीकेटेड फ्रेट कॉरिडोर (DFCCIL) पर सोमवार देर रात जोरदार धमाका हुआ। शुरुआती जांच में इसे आईईडी ब्लास्ट माना जा रहा है, जिससे ट्रैक का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और एहतियातन मालगाड़ियों की आवाजाही रोक दी गई है।

घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, लेकिन सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह अलर्ट पर हैं। स्थानीय पुलिस, रेलवे की क्राइम ब्रांच और खुफिया एजेंसियां मौके पर जांच कर रही हैं। सूत्रों के मुताबिक National Investigation Agency (NIA) की टीम भी जल्द जांच में शामिल हो सकती है।
गौरतलब है कि इससे पहले भी इसी कॉरिडोर पर धमाके की घटना सामने आ चुकी है, जिससे सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। फिलहाल पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है और सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।
#PunjabNews #RailwayBlast #DFCCIL #Rajpura #Shambhu #BreakingNews #NIA #HighAlert #SecurityAlert #TrainSafety #IndiaNews














