नई दिल्ली/यूएई, रोजाना भास्कर ब्यूरो: पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और UAE में ड्रोन हमले की खबरों के बीच सोना-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई। सोमवार को MCX पर चांदी करीब 7000 रुपए टूटकर 2,64,949 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गई, जबकि सोना भी करीब 1000 रुपए गिरकर 1,57,547 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया।

बताया जा रहा है कि संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के एक परमाणु ऊर्जा संयंत्र पर ड्रोन हमला होने के बाद वैश्विक बाजारों में हलचल बढ़ गई है।
इस तनाव के चलते कच्चे तेल की कीमतों में तेज उछाल देखने को मिला। ब्रेंट क्रूड 110 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गया, जबकि अमेरिकी WTI क्रूड भी दो हफ्ते के उच्च स्तर पर कारोबार करता दिखा।














