पिता की 10वीं बरसी पर समाज सेवक मनु छाबड़ा करवाएंगे सुखमनी साहिब का पाठ

जालंधर, रोज़ाना भास्कर (हरीश शर्मा): समाज सेवा के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाने वाले समाज सेवक मनु छाबड़ा अपने पिता स्वर्गीय श्री रमेश कुमार छाबड़ा जी की 10वीं बरसी पर श्रद्धापूर्वक धार्मिक समागम करवाने जा रहे हैं। स्वर्गीय रमेश कुमार छाबड़ा जी 20 अगस्त 2016 को इस संसार को अलविदा कह गए थे।

 

उनकी पुण्य स्मृति में परिवार की ओर से सुखमनी साहिब के पाठ का आयोजन करवाया जाएगा, जिसके उपरांत गुरु का अटूट लंगर भी बरताया जाएगा।

यह धार्मिक समागम 20 अगस्त 2026, दिन वीरवार को गुरुद्वारा साहिब, गोबिंद नगर, जालंधर में करवाया जाएगा। इस दौरान परिवारजनों, रिश्तेदारों, मित्रों एवं संगत द्वारा स्वर्गीय रमेश कुमार छाबड़ा जी को श्रद्धासुमन अर्पित किए जाएंगे तथा उनकी आत्मिक शांति के लिए अरदास की जाएगी।

पिता-पुत्र के रिश्ते की बात करें तो मनु छाबड़ा द्वारा अपने पिता की याद को आज भी उसी श्रद्धा और सम्मान के साथ संजोकर रखना उनके मजबूत पारिवारिक संस्कारों को दर्शाता है। पिता के दिए संस्कारों को अपने जीवन में अपनाकर समाज सेवा के कार्यों को आगे बढ़ाना पुत्र की ओर से पिता को दी जाने वाली सच्ची श्रद्धांजलि है।

मनु छाबड़ा का अपने पिता की स्मृति में यह धार्मिक आयोजन करवाना उनके पिता के प्रति गहरे प्रेम, सम्मान और कृतज्ञता का प्रतीक है।

परिवार की ओर से संगत एवं सभी श्रद्धालुओं से इस धार्मिक समागम में शामिल होकर स्वर्गीय रमेश कुमार छाबड़ा जी की पुण्य स्मृति में अरदास करने की अपील की गई है।