फगवाड़ा गेट इलेक्ट्रिकल मार्केट एसोसिएशन के पूर्व प्रधान जॉय मलिक को मातृशोक, वीना मलिक के आकस्मिक निधन से परिवार और शहर में गम का माहौल

जालंधर, रोजाना भास्कर ब्यूरो: जालंधर की प्रतिष्ठित फगवाड़ा गेट इलेक्ट्रिकल मार्केट एसोसिएशन के पूर्व प्रधान जॉय मलिक को मातृशोक हुआ है। वरिष्ठ अधिवक्ता एवं कवि राज मलिक की धर्मपत्नी वीना मलिक का आकस्मिक निधन हो गया, जिससे परिवार, मित्रों और शुभचिंतकों में शोक की लहर दौड़ गई है।

पारिवारिक सूत्रों के अनुसार, स्वर्गीय वीना मलिक का अंतिम संस्कार आज (2 अगस्त) शाम 5:30 बजे हरनामदासपुरा श्मशान घाट, जालंधर में किया जाएगा।

उनके निधन पर रोजाना भास्कर के संपादक हरीश शर्मा सहित शहर की कई धार्मिक, सामाजिक, व्यापारिक और राजनीतिक हस्तियों ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदनाएं प्रकट की हैं।