भाजपा में शामिल हुए दर्जनों युवा, अशोक सरीन हिक्की और शीतल अंगुराल के नेतृत्व में युवाओं ने थामा पार्टी का दामन

जालंधर वेस्ट विधानसभा में आम आदमी पार्टी को झटका, कमल विहार के युवाओं ने भाजपा में जताया विश्वास

जालंधर, रोजाना भास्कर ब्यूरो: आज जालंधर भाजपा जिला अध्यक्ष अशोक सरीन हिक्की की अध्यक्षता में जालंधर वेस्ट विधानसभा क्षेत्र के कमल विहार इलाके से दर्जनों युवाओं ने भारतीय जनता पार्टी की नीतियों और विचारधारा से प्रभावित होकर भाजपा का दामन थामा।

यह कार्यक्रम पूर्व विधायक शीतल अंगुराल, पंजाब भाजपा एससी मोर्चा के अध्यक्ष एवं मंडल अध्यक्ष मनीष बल के नेतृत्व में आयोजित किया गया।

**इस अवसर पर जिला भाजपा अध्यक्ष अशोक सरीन हिक्की ने कहा कि भाजपा की नीतियों, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और देश के विकास के लिए किए जा रहे कार्यों से प्रभावित होकर लगातार युवा पार्टी के साथ जुड़ रहे हैं। युवाओं का भाजपा में विश्वास संगठन के प्रति उनके भरोसे को दर्शाता है। भाजपा में हर कार्यकर्ता को सम्मान और आगे बढ़ने का अवसर मिलता है। उन्होंने पार्टी में शामिल हुए सभी युवाओं का स्वागत करते हुए कहा कि भाजपा परिवार में उनका पूरा मान-सम्मान किया जाएगा।**

**पूर्व विधायक शीतल अंगुराल ने कहा कि जालंधर वेस्ट के युवाओं का भाजपा के साथ जुड़ना क्षेत्र में पार्टी की बढ़ती स्वीकार्यता को दर्शाता है। युवा देश और समाज के भविष्य की ताकत हैं। भाजपा युवाओं को सकारात्मक राजनीति, राष्ट्र निर्माण और जनसेवा के लिए मंच प्रदान करती है। उन्होंने कहा कि सभी नए साथियों को साथ लेकर क्षेत्र में संगठन को और मजबूत किया जाएगा।**

 

इस अवसर पर भाजपा में शामिल होने वाले युवाओं में सौरव सहदेव, राजेश सहदेव, पवन सोढ़ी, सागर सहदेव, विमल धवन, विवेक, अभिनंदन सहदेव, अभिमन्यु सहदेव, दिलीप पंडित, भानु शर्मा, राहुल निचल, दीपक वाधवा, चिराग और अनमोल सहित अन्य युवा शामिल रहे।

इस मौके पर जालंधर भाजपा उपाध्यक्ष गोल्डी भाटिया, सचिव तरसेम थापा, वरुण तनेजा और महिंदर भगत सहित अन्य भाजपा नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

भाजपा नेताओं ने पार्टी में शामिल हुए सभी युवाओं का स्वागत करते हुए विश्वास जताया कि उनके जुड़ने से जालंधर वेस्ट में संगठनात्मक गतिविधियों को नई गति मिलेगी और पार्टी का जनाधार मजबूत होगा।