महंगाई का बड़ा झटका: कमर्शियल LPG सिलिंडर ₹993 महंगा, दिल्ली में दाम ₹3071.50! 1 मई से नई कीमतें लागू

नई दिल्ली, रोजाना भास्कर न्यूज नेटवर्क। देश में कमर्शियल एलपीजी सिलिंडर की कीमतों में बड़ा इजाफा किया गया है। 19 किलो वाले सिलिंडर के दाम में ₹993 की भारी बढ़ोतरी के बाद New Delhi में इसकी कीमत ₹3071.50 पहुंच गई है।

हालांकि आम जनता के लिए राहत की बात यह है कि घरेलू LPG, पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया।

IOC का बयान: आम उपभोक्ताओं पर असर नहीं

Indian Oil Corporation (IOC) के अनुसार:

पेट्रोल, डीजल और घरेलू गैस के दाम स्थिर रखे गए

घरेलू उड़ानों के लिए ATF में कोई बदलाव नहीं

अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए ATF में बढ़ोतरी

कुल असर: इंडस्ट्री पर बोझ, जनता को राहत

करीब 80% ईंधन कीमतें स्थिर

16% औद्योगिक ईंधन महंगे

4% उत्पाद सस्ते भी हुए

तेल कंपनियों का कहना है कि यह बढ़ोतरी मुख्य रूप से कमर्शियल सेक्टर तक सीमित है, जिससे आम उपभोक्ताओं पर सीधा असर कम पड़ेगा।

#LPGPrice #CommercialCylinder #PriceHike #Inflation #IndiaNews #FuelUpdate #DelhiNews #IndianOil #BreakingNews #EconomicUpdate