Amritsar Jalandhar Top News चंडीगढ़ राजनीति

राष्ट्रोत्थान, समरसता की पक्षधर बंधु मिलन की बैठक सम्पन्न

समाजसेवी, भाजपा और विभिन्न समविचारक संगठनों के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारी हुए शामिल

रोजाना भास्कर

जालंधर। राष्ट्रोत्थान, विश्व बंधुत्व, समरसता की पक्षधर बंधु मिलन की बैठक सतीश कपूर के सानिध्य में सम्पन्न हुई। इस बैठक की अध्यक्षता भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य मनोरंजन कालिया ने की। उन्होंने कहा कि विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक संगठन भाजपा की विचारधारा भारतीय संस्कृति, राष्ट्रवाद और सर्वजन विकास के प्रति समर्पित है। वर्तमान चुनावी दौर में यह सुनिश्चित करना आवश्यक है कि हरेक मतदाता को अपने मतदान का सदुपयोग करे। देश की वज्र भुजा पंजाब में अधिकाधिक मतदान होना आवश्यक है। इसके लिए स्वयं सक्रिय होने के साथ साथ हरेक मतदाता को जागरूक करना आवश्यक है।

बंधु मिलन के अवसर पर उपस्थित विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ व समविचारक संगठनों के पदाधिकारी व कार्यकर्ता।

राष्ट्र सेविका समिति पंजाब की कार्यवाहिका करिश्मा कपूर ने महिला आरक्षण व नारी वंदन योजना संबंधी चर्चा की।

नैशनल इंटेग्रेटिड मेडिकल एसोसिएशन पंजाब के अध्यक्ष डॉ परविंदर बजाज ने केन्द्र की मोदी सरकार की नीतियों और पंजाब की मान सरकार के जन विरोधी रवैया, नशों के प्रति युवाओं के बढ़ते रुझान की चिंताजनक चर्चा की। लघु उद्योग भारती पंजाब के उपाध्यक्ष विक्रांत शर्मा ने पंजाब के उद्यमियों, व्यापारियों के लिए अनिश्चित बिजली सप्लाई, लेबर कानूनों, असुरक्षित माहौल, मार-काट, लूटपाट सहित विभिन्न मुश्किलों की चर्चा की।

इस दौरान स्वतंत्र पत्रकार व भाजपा मीडिया प्रकोष्ठ के पूर्व प्रदेश संयोजक रजत कुमार महेन्द्रू, भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी के पूर्व सदस्य विपन शर्मा, भारत तिब्बत सहयोग मंच पंजाब के उपाध्यक्ष अरुण हांडा, वरिष्ठ भाजपा नेता अश्विनी बांसल, सहकार भारती, पंजाब के उपाध्यक्ष राजीव शर्मा, भाजपा एन आर आई प्रकोष्ठ के सह संयोजक भगत मनोहर लाल, मुराद कपूर, अखिल भारतीय विद्यार्थी के सक्रिय सदस्य सौरभ कपूर, भाजपा जिला जालंधर के पूर्व सचिव विपन आनंद व अन्य गणमान्य ने आपसी सौहार्द, हरेक समाज में समरसता भाव और श्री राम जन्म भूमि मंदिर आयोध्या के निर्माण के बाद बदले देश के भावनात्मक स्वरूप की भी विस्तृत चर्चा की।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *