‘लोकतंत्र की हत्या’ पर CM मान का बड़ा हमला: राष्ट्रपति से मुलाकात के बाद गरजे

नई दिल्ली/चंडीगढ़, रोजाना भास्कर ब्यूरो: पंजाब के मुख्यमंत्री Bhagwant Mann ने दिल्ली में Droupadi Murmu से मुलाकात के बाद केंद्र सरकार पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि देश में लोकतांत्रिक मूल्यों को कमजोर किया जा रहा है और इसके खिलाफ उन्होंने राष्ट्रपति के सामने मजबूती से अपनी बात रखी है।

मुख्यमंत्री मान ने आरोप लगाया कि असंवैधानिक तरीकों से राजनीतिक पार्टियों को तोड़ने की कोशिश की जा रही है। साथ ही Enforcement Directorate और Central Bureau of Investigation जैसी केंद्रीय एजेंसियों के दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए कहा कि दागी नेताओं को भाजपा की “वाशिंग मशीन” में साफ किया जा रहा है, जो लोकतांत्रिक ढांचे के लिए गंभीर खतरा है।

उन्होंने “ऑपरेशन लोटस” का जिक्र करते हुए साफ कहा कि पंजाब में इस तरह की कोई भी राजनीतिक चाल कामयाब नहीं होगी। मान ने दोहराया कि उनके विधायक जनता के विश्वास का प्रतिनिधित्व करते हैं और पंजाब के लोग गद्दारी को कभी स्वीकार नहीं करेंगे।

खुद को “आपका लोक सेवक” बताते हुए मुख्यमंत्री ने भरोसा दिलाया कि उनकी सरकार जनता के जनादेश और संविधान की रक्षा के लिए हर स्तर पर लड़ाई जारी रखेगी।