विश्व जनसंख्या दिवस 2026: सबसे बड़ी आबादी ही नहीं, दुनिया की सबसे विशाल व्यवस्था भी है भारत!

नई दिल्ली, रोजाना भास्कर ब्यूरो: आज विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर भारत की विशाल जनसंख्या के साथ उसकी असाधारण व्यवस्थाओं की भी तस्वीर सामने आती है। करीब 147 करोड़ आबादी के साथ भारत दुनिया का सबसे अधिक जनसंख्या वाला देश है, जो वैश्विक आबादी का लगभग 17.7% हिस्सा है। देश में हर साल करीब 1.27 करोड़ और हर दिन लगभग 35 हजार लोग जुड़ते हैं।

भारत सिर्फ आबादी में ही नहीं, बल्कि दुनिया की सबसे बड़ी व्यवस्थाओं में भी अग्रणी है।

देश में 35 करोड़ परिवार, 99 करोड़ से अधिक मतदाता, 30 करोड़ छात्र और 1 करोड़ शिक्षक, 1,64,999 डाकघर, रोजाना 2.30 करोड़ रेल यात्री, हर साल करीब 2,000 फिल्में और दुनिया के 60% टीकों का उत्पादन भारत में होता है।

यही वजह है कि भारत केवल सबसे बड़ी आबादी वाला देश नहीं, बल्कि दुनिया की सबसे विशाल लोकतांत्रिक, शैक्षणिक, डाक, रेलवे और स्वास्थ्य व्यवस्थाओं में भी अग्रणी है।