15 साल लिव-इन के बाद शादी से इनकार? विधवा ने लगाया दुष्कर्म और धोखे का आरोप, SSP से लगाई न्याय की गुहार

जालंधर, रोजाना भास्कर ब्यूरो: नकोदर के नूरमहल क्षेत्र की एक विधवा महिला ने एक युवक पर शादी का झांसा देकर 15 साल तक लिव-इन रिलेशनशिप में रखने, शारीरिक संबंध बनाने और बाद में दूसरी युवती से सगाई करने का आरोप लगाया है।

महिला ने एसएसपी को शिकायत देकर दुष्कर्म का मामला दर्ज करने और आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की है। वहीं, आरोपी ने सभी आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए किसी भी तरह के संबंध से इनकार किया है।

पुलिस का कहना है कि शिकायत की जांच की जा रही है और वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।