जालंधर। पुलिस कमिश्नर की ओर से कमिश्नरेट पुलिस में प्रशासनिक फेरबदल करते हुए कई थाना प्रभारियों के तबादले किए गए हैं। नई तैनाती के तहत अधिकारियों को अलग-अलग थानों और शाखाओं में जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

किस अधिकारी को कहां मिली जिम्मेदारी?
🔹 राकेश कुमार — थाना नंबर 1 से थाना नंबर 8
🔹 जगदीश — थाना नंबर 5 से थाना नंबर 3
🔹 रविंद्र कुमार — थाना बारादरी से DCP स्पेशल ब्रांच के साथ
🔹 साहिल चौधरी — थाना नंबर 8 से थाना बारादरी
🔹 सुरेंद्र — CIA से थाना रामामंडी
🔹 जसपाल सिंह — थाना रामामंडी से थाना नंबर 1
तबादलों के बाद संबंधित अधिकारी अपने नए कार्यस्थलों पर जिम्मेदारी संभालेंगे। इस फेरबदल के तहत अधिकारियों के सामने अपने-अपने क्षेत्रों में कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और प्रभावी पुलिसिंग सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी होगी।














