8.8 तीव्रता वाला रूस में दुनिया का छठा सबसे बड़ा भूकंप: 4 मीटर ऊंची सुनामी लहरें उठीं; जापान ने 20 लाख लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया

रोजाना भास्कर, कामचटका/टोक्यो। रूस के पूर्वी प्रायद्वीप कामचटका में दुनिया का छठा सबसे बड़ा भूकंप आया है। US जियोलॉजिकल सर्वे (USGS) के मुताबिक भूकंप की तीव्रता 8.8 थी। यह भारतीय समयानुसार बुधवार सुबह 4:54 बजे आया।

रॉयटर्स के मुताबिक कामचटका में 4 मीटर तक ऊंची सुनामी आई है। इसकी वजह से कई इमारतों को नुकसान पहुंचा है। USGS ने बताया कि भूकंप का केंद्र जमीन से 19.3 किलोमीटर की गहराई में था।

कामचटका के गवर्नर व्लादिमीर सोलोदोव ने वीडियो पोस्ट कर कहा कि आज का भूकंप दशकों में सबसे शक्तिशाली था। उन्होंने कहा कि एक किंडरगार्टन स्कूल को नुकसान पहुंचा है।

जापान के NHK टेलीविजन के मुताबिक, देश के पूर्वी तट के पास एक फुट ऊंची पहली सुनामी लहरें पहुंची हैं। जापान ने 20 लाख लोगों को हटाकर सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया है। इसके अलावा अपने फुकुशिमा परमाणु रिएक्टर को खाली को करा लिया है।

12 से ज्यादा देशों में जारी हुआ सुनामी अलर्ट

रूस (कामचटका और कुरील द्वीप समूह)

जापान (देशभर में)

अमेरिका (हवाई और अलास्का)

कनाडा (ब्रिटिश कोलंबिया)

इक्वाडोर (गैलापागोस द्वीप समूह)

पेरू (तटीय इलाके)

मेक्सिको (तटीय इलाके)

न्यूजीलैंड और प्रशांत द्वीप समूह (गुआम, सोलोमन आइलैंड्स, नॉर्दन मरियाना द्वीप)

चीन (पूर्वी तट)

फिलीपींस

ताइवान

  • इंडोनेशिया