जालंधर, रोजाना भास्कर ब्यूरो। एन एच एस अस्पताल, जालंधर — जो बेहतर और समझदार इलाज के लिए जाना जाता है — अपने नए खुले कपूरथला ओपीडी सेंटर में 7 फरवरी 2026 को सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक मुफ्त स्वास्थ्य जांच कैंप आयोजित कर रहा है। इसका मकसद लोगों तक अच्छी इलाज सुविधाएं आसान तरीके से पहुंचाना है।

इस कैंप में मरीजों को अलग-अलग बीमारियों के डॉक्टरों से मुफ्त परामर्श मिलेगा, साथ ही खून की जांच पर 20% की छूट भी दी जाएगी। इसके अलावा ब्लड प्रेशर की जांच, शुगर टेस्ट, हड्डियों की मजबूती की जांच (बीएमडी), ईसीजी और मुफ्त दवाइयां भी दी जाएंगी, ताकि बीमारियों को समय रहते पहचाना जा सके।
इस दौरान दिमाग की सर्जरी, हड्डी रोग, दिल की बीमारी, पेट की बीमारी, किडनी रोग, सामान्य रोग और महिलाओं से जुड़ी बीमारियों के विशेषज्ञ डॉक्टर मौजूद रहेंगे, जिससे मरीजों को एक ही जगह पर पूरा इलाज और सलाह मिल सके।
इस पहल पर अपने विचार साझा करते हुए एन एच एस अस्पताल के डायरेक्टर्स ने कहा:
“कपूरथला ओपीडी सेंटर की शुरुआत के साथ हमारा मकसद कपूरथला और आसपास के लोगों तक आसान और भरोसेमंद इलाज पहुंचाना है। यह मुफ्त स्वास्थ्य जांच कैंप लोगों को बीमारी से पहले सावधान करने और स्वस्थ रखने की हमारी कोशिश का हिस्सा है।”
— डॉ. संदीप गोयल, सीनियर न्यूरोलॉजिस्ट
— डॉ. शुभांग अग्रवाल, सीनियर हड्डी रोग विशेषज्ञ
— डॉ. नवीन चितकारा, सीनियर न्यूरो व स्पाइन सर्जन
कपूरथला ओपीडी सेंटर में रोज़ मिलने वाली डॉक्टर सेवाएं
यहां रोज़ाना इन बीमारियों के डॉक्टर उपलब्ध रहेंगे:
दिमाग और नसों का इलाज, दिमाग की सर्जरी, हड्डियों का इलाज, दिल का इलाज, पेट की बीमारियां, किडनी रोग, सांस की बीमारी, बच्चों का इलाज, पेशाब की बीमारी, सामान्य रोग और सामान्य ऑपरेशन।
उपलब्ध सुविधाएं
इस ओपीडी सेंटर में अभी ये सुविधाएं मौजूद हैं:
✔ डॉक्टर दिखाने की सुविधा (ओपीडी)
✔ डॉ. लाल पैथ लैब से जांच
✔ फिजियोथेरेपी सेवा
✔ ईसीजी जांच
जल्द शुरू होने वाली नई सुविधाएं
मरीजों की सुविधा और बेहतर इलाज के लिए जल्द ही यहां ये सेवाएं भी उपलब्ध होंगी:
✔ दिल की इको जांच
✔टी एम टी टेस्ट
✔24/7 घंटे खुली फार्मेसी
पता:
एन एच एस अस्पताल ओपीडी सेंटर, कपूरथला
नकोदर चौक, सुल्तानपुर रोड, कपूरथला
इन नई सुविधाओं के साथ एनएचएस अस्पताल का उद्देश्य है कि कपूरथला और आसपास के लोगों को घर के पास ही अच्छा, सस्ता और भरोसेमंद इलाज मिले, ताकि किसी को दूर शहरों में भटकना न पड़े।














