“दुश्मनों ने बहुत बेरहमी से मार डाला मेरी बेटी को” — जालंधर की नैन्सी ग्रेवाल की मां का दर्द, मीडिया के सामने किए बड़े खुलासे

जालंधर, रोजाना भास्कर ब्यूरो। कनाडा में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर नैन्सी ग्रेवाल की हत्या के बाद उनके परिवार में मातम का माहौल है। जालंधर के देओल नगर की रहने वाली नैन्सी की मां ने मीडिया के सामने आकर कहा कि उनकी बेटी को उसके दुश्मनों ने बेहद बेरहमी से मार डाला। उन्होंने बताया कि नैन्सी बेबाक स्वभाव की थी और सोशल मीडिया पर कई संवेदनशील मुद्दों पर खुलकर अपनी राय रखती थी, जिसके कारण उसे पहले भी कई बार धमकियां मिलती थीं।

नैन्सी की मां ने कहा कि उनकी बेटी को अपनी जान का खतरा था, लेकिन किसी ने भी इस खतरे को गंभीरता से नहीं लिया। उन्होंने भावुक होते हुए कहा कि परिवार को इस घटना से गहरा सदमा लगा है और अब उन्हें सिर्फ इंसाफ की उम्मीद है।

परिवार ने भारत और कनाडा सरकार से अपील की है कि इस मामले की निष्पक्ष और तेज जांच कर आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाए, ताकि उनकी बेटी को न्याय मिल सके। इस घटना के बाद जालंधर और विदेशों में बसे भारतीय समुदाय में भी रोष और चिंता का माहौल है।

#NancyGrewal #JalandharNews #CanadaCrime #JusticeForNancy #PunjabNews #BreakingNews #IndianCommunity #CrimeNews