रंधावा सुसाइड केस में पूर्व मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर को 5 दिन का पुलिस रिमांड, अदालत के बाहर समर्थकों का प्रदर्शन

अमृतसर, रोजाना भास्कर ब्यूरो। पंजाब वेयरहाउस कॉरपोरेशन के डीएम Gagandeep Singh Randhawa की खुदकुशी मामले में गिरफ्तार पूर्व मंत्री Laljeet Singh Bhullar को मंगलवार शाम अदालत में पेश किया गया। पुलिस ने अदालत से सात दिन के रिमांड की मांग की थी, लेकिन सुनवाई के बाद अदालत ने पांच दिन का पुलिस रिमांड मंजूर किया। अब उन्हें सोमवार को दोबारा कोर्ट में पेश किया जाएगा।

सुनवाई के दौरान पुलिस ने दलील दी कि मृतक द्वारा जारी वीडियो और लगाए गए गंभीर आरोपों की गहन जांच आवश्यक है।

पुलिस का कहना है कि मामले के हर पहलू को स्पष्ट करने, सबूतों की पुष्टि करने और संभावित कड़ियों को जोड़ने के लिए आरोपी से विस्तृत पूछताछ जरूरी है। अदालत ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद पांच दिन का रिमांड पर्याप्त माना।

पेशी के दौरान अदालत परिसर के बाहर उस समय माहौल तनावपूर्ण हो गया जब भुल्लर के समर्थक बड़ी संख्या में पहुंच गए और नारेबाजी करने लगे।

हालांकि पुलिस ने पहले से ही सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हुए थे और समर्थकों को परिसर के बाहर ही रोक दिया गया, जिससे स्थिति नियंत्रण में रही।

इस मामले को लेकर राजनीतिक गलियारों में भी हलचल तेज है। अब पुलिस रिमांड के दौरान जांच की दिशा और संभावित खुलासों पर सबकी नजरें टिकी हैं।

#Amritsar #LaljeetSinghBhullar #GagandeepRandhawa #PoliceRemand #PunjabPolitics #BreakingNews #CourtHearing #PunjabNews