सुनाम, रोजाना भास्कर ब्यूरो: पंजाब के दिड़बा क्षेत्र के गांव शादीहरी में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां घरेलू विवाद ने खौफनाक मोड़ ले लिया। एक दामाद ने अपने ही ससुर और साले पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर उन्हें मौत के घाट उतार दिया।

बताया जा रहा है कि पति-पत्नी के बीच लंबे समय से चल रहे विवाद को सुलझाने के लिए ससुर और साला घर पहुंचे थे, लेकिन बातचीत के दौरान मामला बिगड़ गया और गुस्से में आरोपी ने यह खौफनाक कदम उठा लिया।
घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और आरोपी की तलाश जारी है।
#PunjabCrime #Didba #BreakingNews #DoubleMurder #CrimeNews #FamilyDispute #PoliceInvestigation #PunjabNews #ShockingNews














