धूरी से चुनाव लड़ेंगे मुख्यमंत्री भगवंत मान, जेल में बंद पूर्व मंत्री संजीव अरोड़ा को लुधियाना वेस्ट से टिकट!
पंजाब हॉटमेल ब्यूरो, जालंधर/चंडीगढ़। आम आदमी पार्टी ने 2027 के पंजाब विधानसभा चुनावों को लेकर अपने उम्मीदवारों की पहली सूची का ऐलान कर दिया है। इस सूची में कई अहम राजनीतिक फैसले देखने को मिले हैं।

लुधियाना वेस्ट से जेल में बंद पूर्व कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा को चुनाव मैदान में उतारा गया है। वहीं, करतारपुर से मौजूदा विधायक बलकार सिंह और नकोदर से मौजूदा विधायक इंद्रजीत कौर मान पर पार्टी ने दोबारा भरोसा जताते हुए उन्हें टिकट दी है।

पार्टी ने अपने उम्मीदवारों को शुभकामनाएं देते हुए चुनावी तैयारियों का आगाज कर दिया है। अब देखना होगा कि 2027 के विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के ये उम्मीदवार कितना प्रभाव छोड़ पाते हैं।














