जालंधर में होटल्स पर सख्त एक्शन: कंट्री इन और मैरिटन को नोटिस, सीलिंग की चेतावनी

जालंधर, रोजाना भास्कर ब्यूरो: जालंधर में नियमों की अनदेखी करने वाले बड़े होटलों पर प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाते हुए कार्रवाई तेज कर दी है। Jalandhar नगर निगम ने Country Inn और Mariton Hotel को नोटिस जारी कर 10 दिनों के भीतर जवाब देने को कहा है।

नगर निगम कमिश्नर Sandeep Rishi और मेयर Vaneet Dhir के नेतृत्व में हुई जांच में कई गंभीर अनियमितताएं सामने आई हैं। खासतौर पर कंट्री इन होटल के पास जरूरी कंप्लीशन सर्टिफिकेट और अन्य अनिवार्य मंजूरियां नहीं पाई गईं, बावजूद इसके होटल संचालन जारी था।

सूत्रों के मुताबिक, यदि तय समय सीमा के भीतर होटल प्रबंधन संतोषजनक जवाब देने में विफल रहता है, तो नगर निगम इन होटलों को सील करने जैसी सख्त कार्रवाई कर सकता है।

इस कार्रवाई के बाद जालंधर के होटल और व्यापारिक जगत में हड़कंप मच गया है। अन्य होटल संचालक भी अब सतर्क हो गए हैं और अपने दस्तावेजों की जांच शुरू कर दी है। प्रशासन ने स्पष्ट कर दिया है कि नियमों के उल्लंघन पर किसी को बख्शा नहीं जाएगा।