चंडीगढ़, रोजाना भास्कर ब्यूरो पंजाब की राजनीति में शनिवार सुबह बड़ा हड़कंप मच गया, जब मंत्री Sanjeev Arora के चंडीगढ़ स्थित आवास पर ईडी की टीम ने छापेमारी की। जानकारी के मुताबिक सेक्टर-2 स्थित घर पर करीब 20 गाड़ियों में अधिकारी पहुंचे। पिछले एक महीने में यह दूसरी और एक साल में तीसरी बार है जब ईडी ने अरोड़ा से जुड़े ठिकानों पर कार्रवाई की है। इससे पहले लुधियाना में भी रेड की गई थी।

ईडी की कार्रवाई के बाद मुख्यमंत्री Bhagwant Mann ने भाजपा पर तीखा हमला बोला। सीएम मान ने कहा कि “पंजाब गुरुओं और शहीदों की धरती है, जिसे औरंगजेब भी नहीं झुका पाया था। भाजपा और मोदी सरकार के दबाव के आगे पंजाब कभी नहीं झुकेगा।” उन्होंने ED और BJP के गठजोड़ पर भी सवाल उठाए।
गौरतलब है कि दो दिन पहले भी मोहाली और चंडीगढ़ में कई जगहों पर ईडी ने छापेमारी की थी, जिसके बाद पंजाब की राजनीति और गर्मा गई है।














