एअर इंडिया का बड़ा फैसला: कई अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में कटौती, 6 विदेशी रूट अस्थायी रूप से बंद

डेली टीवी, नई दिल्ली। Air India ने हवाई क्षेत्र संबंधी प्रतिबंधों और जेट ईंधन की बढ़ती कीमतों के चलते जून से अगस्त तक कई अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में कटौती करने का फैसला लिया है।

दिल्ली-शिकागो, मुंबई-न्यूयॉर्क, दिल्ली-शंघाई, चेन्नई-सिंगापुर, मुंबई-ढाका और दिल्ली-माले जैसे प्रमुख रूट्स पर सेवाएं अस्थायी रूप से निलंबित रहेंगी।

एयरलाइन का कहना है कि यह कदम नेटवर्क की स्थिरता और परिचालन लागत को संतुलित करने के लिए उठाया गया है। हालांकि कंपनी हर महीने 1,200 से अधिक अंतरराष्ट्रीय उड़ानें जारी रखेगी।