RTI एक्टिविस्ट सिमरनजीत सिंह की गोली मारकर हत्या, फगवाड़ा में फैली सनसनी

जालंधर/फगवाड़ा: पंजाब के फगवाड़ा में RTI एक्टिविस्ट सिमरनजीत सिंह की गोली मारकर हत्या किए जाने की खबर से इलाके में हड़कंप मच गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, अज्ञात हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर वारदात को अंजाम दिया और मौके से फरार हो गए।

बताया जा रहा है कि आरोपी वारदात के बाद अपनी कार और हथियार लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) के नजदीक छोड़कर भाग निकले। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। फिलहाल हत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है तथा आरोपियों की तलाश के लिए छापेमारी जारी है।

पुलिस हर एंगल से कर रही जांच

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज और अन्य सबूतों के आधार पर मामले की गहन जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करने का दावा किया जा रहा है।