पेट्रोल-डीजल खरीद पर सरकार की सख्ती, 90 दिन तक थोक खरीद पर रोक

नई दिल्ली, रोजाना भास्कर ब्यूरो: केंद्र सरकार ने औद्योगिक, वाणिज्यिक और संस्थागत उपभोक्ताओं द्वारा पेट्रोल पंपों से पेट्रोल-डीजल की थोक खरीद पर 90 दिनों के लिए रोक लगा दी है। अब ऐसे उपभोक्ताओं को ईंधन केवल अधिकृत थोक बिक्री केंद्रों से ही लेना होगा।

सरकार का कहना है कि कीमतों के बड़े अंतर के कारण बड़े उपभोक्ता खुदरा पंपों से ईंधन खरीद रहे थे, जिससे आपूर्ति पर दबाव बढ़ रहा था। नए नियमों के तहत डीजल की बिक्री वाहन टैंक या स्वीकृत कंटेनर तक सीमित रहेगी और प्रतिदिन 200 लीटर की सीमा तय की गई है।

सरकार ने यह फैसला जमाखोरी रोकने, ईंधन की समान उपलब्धता बनाए रखने और देशभर में निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए लिया है।