जालंधर, रोजाना भास्कर ब्यूरो। बहबल कलां गोलीकांड मामले की जांच कर रही एसआईटी के समक्ष मंगलवार को भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विजय सांपला पेश हुए। पूछताछ के बाद सांपला ने कहा कि उनसे राज्यपाल को सौंपे गए मांगपत्र के संबंध में सवाल किए गए हैं, लेकिन उन्होंने पहले उस दस्तावेज की कॉपी मांगी है।

सांपला ने कहा कि दस्तावेज देखने के बाद ही वह विस्तृत बयान देंगे। उन्होंने दावा किया कि भाजपा का इस मामले से सीधे तौर पर कोई संबंध नहीं है, फिर भी उन्हें जांच में शामिल होने के लिए बुलाया गया। साथ ही उन्होंने कहा कि यदि दोबारा तलब किया गया तो वह जांच में पूरा सहयोग करेंगे।
एसआईटी ने उन्हें मामले के तथ्यों को समझने और बयान दर्ज करने के लिए समन जारी किया था। गौरतलब है कि बहबल कलां गोलीकांड और बेअदबी से जुड़े 2015 के मामलों की जांच फिलहाल एसआईटी द्वारा की जा रही है।














