BREAKING: सोनम वांगचुक ने खत्म किया अनशन, मंत्री नड्डा और जितेंद्र सिंह मेदांता पहुंचे थे 

पेपर लीक पर बड़ा एक्शन! कल कैबिनेट में आएंगे और सख्त फैसले: पीएम मोदी

नई दिल्ली, रोजाना भास्कर ब्यूरो: सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में अपना भूख हड़ताल (हंगर स्ट्राइक) समाप्त कर दिया। यह फैसला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयान के बाद लिया गया। इस दौरान केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह भी मौजूद रहे। इस घटनाक्रम के बाद आंदोलन को लेकर राजनीतिक और सामाजिक हलकों में नई चर्चा शुरू हो गई।

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संकेत दिए हैं कि देश में पेपर लीक की घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए कल होने वाली केंद्रीय कैबिनेट बैठक में और भी कड़े फैसले लिए जाएंगे। सरकार का कहना है कि युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और परीक्षा प्रणाली को अधिक पारदर्शी व सुरक्षित बनाने के लिए नए कदम उठाए जाएंगे।