अशोक सरीन हिक्की के जिला अध्यक्ष बनने से कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों में भारी उत्साह, आज भाजपा कार्यालय में होगा आशीर्वाद समारोह; कार्यकर्ताओं में भारी जोश एवं उत्साह

अशोक सरीन हिक्की को आशीर्वाद देने के लिए विशेष रूप से पहुंचेंगे प्रदेश अध्यक्ष सरदार केवल सिंह ढिल्लों

जालंधर,  रोजाना भास्कर ब्यूरो। भारतीय जनता पार्टी जालंधर (शहरी) के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष अशोक सरीन हिक्की के पदभार ग्रहण को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों तथा स्थानीय लोगों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। 25 जुलाई (शनिवार) को सायं 5:00 बजे स्थानीय भाजपा कार्यालय, सर्कुलर रोड, नजदीक शीतला माता मंदिर में आयोजित होने वाले आशीर्वाद एवं पद ग्रहण समारोह को लेकर पूरे कार्यकर्ताओं और स्थानीय निवासियों में विशेष जोश का माहौल है।

समारोह में भाजपा पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष सरदार केवल सिंह ढिल्लों मुख्य अतिथि के रूप में विशेष तौर पर पहुंचकर अशोक सरीन हिक्की को आशीर्वाद देंगे तथा कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। इसके अलावा पार्टी के वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मोर्चा एवं प्रकोष्ठों के पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में कार्यकर्ता समारोह में शामिल होंगे।

कार्यक्रम की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए मंडल अध्यक्षों, मोर्चा अध्यक्षों, सेल अध्यक्षों एवं उनकी टीमों द्वारा लगातार बैठकें आयोजित की जा रही हैं। विभिन्न जिम्मेदारियां तय कर कार्यकर्ताओं को कार्यक्रम की सफलता के लिए सक्रिय रूप से लगाया गया है। संगठन के नेताओं का कहना है कि यह समारोह भाजपा की संगठनात्मक मजबूती और कार्यकर्ताओं की एकजुटता का बड़ा संदेश देगा।

भाजपा नेताओं ने कहा कि अशोक सरीन हिक्की लंबे समय से संगठन के प्रति समर्पित होकर कार्य करते रहे हैं और उनके नेतृत्व में जालंधर शहरी में पार्टी को नई मजबूती मिलेगी। कार्यकर्ताओं में उनके जिला अध्यक्ष बनने को लेकर विशेष उत्साह है तथा बड़ी संख्या में लोग उन्हें शुभकामनाएं और बधाई देने के लिए समारोह में पहुंचेंगे।

पार्टी की ओर से सभी कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों से समय पर पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की गई है।