जालंधर/नई दिल्ली, रोजाना भास्कर ब्यूरो: नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के दौरान राज्यसभा सांसद डॉ. अशोक मित्तल ने उन्हें पंजाब की पारंपरिक फुलकारी भेंट की। डॉ. मित्तल ने कहा कि यह केवल एक सम्मान नहीं, बल्कि हर पंजाबी के प्रेम, स्नेह और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है।

उन्होंने कहा कि राष्ट्र निर्माण और जनसेवा पर प्रधानमंत्री का प्रेरक मार्गदर्शन तथा विकसित भारत का उनका विजन देश की सेवा के संकल्प को और मजबूत करता है।

वहीं, पूर्व भारतीय क्रिकेटर और जालंधर से राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह (भज्जी) ने भी प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात की। उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम नए सांसदों से परिचय के लिए आयोजित किया गया था।
भज्जी ने कहा कि प्रधानमंत्री जिस सहजता से संवाद करते हैं और हर विषय को समझाते हैं, उससे हर जनप्रतिनिधि को बहुत कुछ सीखने का अवसर मिलता है।














