जालंधर के अर्बन एस्टेट में बड़ा हादसा! बेकाबू i20 कार शोरूम में घुसी, कांच और सामान चकनाचूर

जालंधर, रोजाना भास्कर ब्यूरो: शहर के पॉश इलाके अर्बन एस्टेट में देर रात करीब 3 बजे तेज रफ्तार i20 कार बेकाबू होकर एक शोरूम में जा घुसी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि शोरूम के शीशे टूट गए और अंदर रखा सामान भी क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे की CCTV वीडियो भी सामने आई है।

हादसे के समय कार में दो बुजुर्ग सवार थे, जिन्हें मामूली चोटें आईं। गनीमत रही कि घटना के वक्त शोरूम बंद था और अंदर कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था, वरना बड़ा हादसा हो सकता था।

जानकारी के अनुसार, कार नंबर PB 08 DB 5412 अनियंत्रित होकर शोरूम में जा घुसी। हादसे के बाद क्रेन की मदद से कार को बाहर निकाला गया। कार चालक ने शोरूम में हुए नुकसान की पूरी भरपाई करने की बात कही।

शोरूम मालिक के मुताबिक, कार चालक ने कार की चाबी और दस्तावेज उन्हें सौंप दिए हैं और सुबह दोबारा आकर नुकसान की भरपाई करने की बात कही है। इसी भरोसे के चलते फिलहाल शोरूम मालिक की ओर से कोई कार्रवाई नहीं करवाई गई है।