महाराष्ट्र के नांदेड़ गुरुद्वारे में सुखबीर बादल पर निहंग ने किया हमला, अस्पताल में भर्ती

नांदेड़, महाराष्ट्र, रोजाना भास्कर ब्यूरो| शिरोमणि अकाली दल (SAD) के अध्यक्ष और पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल पर नांदेड़ के माता साहिब गुरुद्वारा में हमला होने की खबर है।

हमले में उनके हाथ में चोट लगी, जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और हमले के कारणों का पता लगाया जा रहा है।