सुखबीर बादल अस्पताल से डिस्चार्ज, बोले- मैं डरने वाला नहीं; जांच में खुलासा- हत्या का प्लान था

नांदेड़, रोजाना भास्कर ब्यूरो। गुरुद्वारा माता साहिब में हमले में घायल शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल सर्जरी के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज हो गए। उनके हाथ पर कृपाण से करीब 5 सेंटीमीटर का घाव आया था और 8-9 टांके लगे।

बादल ने कहा कि “मुझ पर कितने भी हमले हो जाएं, मैं डरने वाला नहीं हूं। पंजाब की अमन-शांति को किसी कीमत पर भंग नहीं होने दूंगा।”

पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी निहंग जसपाल सिंह ने कथित तौर पर उनकी छाती पर वार कर हत्या की कोशिश की थी, लेकिन सुखबीर बादल ने हाथ आगे कर वार रोक लिया। बीच-बचाव करने वाले पुलिस इंस्पेक्टर संतोष केंद्रे भी घायल हुए।

पुलिस आरोपी के मकसद और घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है।