जालंधर निगम हाउस की बैठक आज, आप को घेरने की तैयारी में कांग्रेस; घमासान के आसार!

जालंधर, रोजाना भास्कर ब्यूरो। नगर निगम हाउस की बैठक आज सुबह 11 बजे रेडक्रॉस भवन में होगी। चुनावी साल की इस बैठक में हंगामे के आसार हैं। कांग्रेस के 17 पार्षदों ने पूर्व विधायक राजेंद्र बेरी के साथ बैठक कर सत्ताधारी पक्ष को घेरने की रणनीति बनाई है।

कांग्रेस एजेंडे में नॉर्थ हलके पर ज्यादा फोकस और सफाई कंपनी के विवादित प्रस्ताव को लेकर सवाल उठाएगी। वहीं, बैठक में 50 चौराहों पर स्मार्ट ट्रैफिक सिस्टम, बस्ती पीर दाद में नया STP, 85 वार्डों के लिए 607 करोड़ के सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट और नॉर्थ हलके में सीवर-पानी के 22 कामों समेत कई प्रस्तावों पर चर्चा होगी।