10 साल का क्लब अनुभव और 15 साल का सफल बिजनेस बैकग्राउंड
स्पोर्ट्स कोचिंग को रेगुलर बनाना और यूथ-सीनियर सिटीजंस का कल्याण मुख्य लक्ष्य
जालंधर रोज़ाना भास्कर हरीश शर्मा): जुबिन’… एक ऐसा नाम जिसका शाब्दिक अर्थ ही नेक, सम्मानित और भद्र इंसान होता है। इसी नाम की शख्सियत और युवा सोच के धनी जुबिन शंगारी पहली बार जिमखाना क्लब के चुनाव में अचीवर्स ग्रुप की तरफ से बतौर एग्जीक्यूटिव प्रत्याशी के रूप में मैदान में उतरे हैं। अपनी प्राथमिकताओं को स्पष्ट करते हुए जुबिन शंगारी का कहना है कि वे क्लब के सभी सदस्यों के लिए समान रूप से काम करेंगे, लेकिन उनकी मुख्य प्राथमिकता सीनियर सिटीजंस और यूथ (युवा वर्ग) को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना रहेगी।

36 वर्षीय जुबिन शंगारी पिछले 10 वर्षों से जिमखाना क्लब से सक्रिय रूप से जुड़े हुए हैं। व्यावसायिक स्तर पर भी उनका अनुभव काफी मजबूत है। करीब 15 साल पहले उन्होंने बिजनेस की दुनिया में कदम रखा था और वर्तमान में वे ‘पैनाशीबा’ (Panashiba) ब्रांड के तहत इलेक्ट्रॉनिक्स गुड्स के सफल मैन्युफैक्चरर हैं।
स्पोर्ट्स में पक्के कोच और फूड क्वालिटी सुधारने पर रहेगा मुख्य जोर
जुबिन शंगारी का मानना है कि जिमखाना क्लब में खेल सुविधाओं को अंतरराष्ट्रीय और पेशेवर स्तर पर ले जाने की सख्त जरूरत है। उन्होंने कहा, “फिलहाल क्लब में बैडमिंटन, स्विमिंग, लॉन टेनिस और जिम जैसी प्रमुख खेल सुविधाओं के लिए कोई पक्का या रेगुलर प्रोफेशनल कोच नहीं है। हमारी प्राथमिकता रहेगी कि हर खेल के लिए रेगुलर और प्रोफेशनल कोच नियुक्त किए जाएं, ताकि मेंबर्स के बच्चों को ट्रेनिंग के लिए बाहर न जाना पड़े।”
इसके अलावा, क्लब में फूड क्वालिटी को और बेहतर बनाने पर भी उनका खास ध्यान है। जुबिन का कहना है कि क्लब का माहौल ऐसा होना चाहिए कि मेंबर्स परिवार के साथ ज्यादा से ज्यादा समय यहां बिताना पसंद करें।
1600 यूथ मेंबर्स पर रहेगा विशेष फोकस
जिमखाना क्लब में लगभग 1,600 युवा मेंबर्स हैं। जुबिन शंगारी का कहना है कि युवाओं को क्लब की गतिविधियों से जोड़ना बेहद जरूरी है। यूथ मेंबर्स की जरूरतों और उनकी प्राथमिकताओं को ध्यान में रखते हुए क्लब में आधुनिक सुविधाएं विकसित की जाएंगी, ताकि युवा वर्ग यहां अधिक से अधिक आए।
सीनियर सिटीजंस का सम्मान और सुविधाएं प्राथमिकता
जुबिन शंगारी ने स्पष्ट किया कि युवाओं के साथ-साथ क्लब के सीनियर सिटीजंस का ध्यान रखना उनकी नैतिक जिम्मेदारी है। वरिष्ठ सदस्यों के आराम, मनोरंजन और स्वास्थ्य से जुड़ी सुविधाओं को और अधिक सुलभ और आरामदायक बनाया जाएगा।
क्लब के सर्वांगीण विकास का संकल्प
जुबिन का कहना है कि 10 साल का क्लब का अनुभव और 15 साल का बिजनेस मैनेजमेंट का तजुर्बा उन्हें क्लब की व्यवस्थाओं को और अधिक कुशल बनाने में मदद करेगा। वे क्लब के हर सदस्य की आवाज बनकर काम करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।













