जालंधर, रोजाना भास्कर ब्यूरो (हरीश शर्मा): आम आदमी पार्टी के सक्रिय नेता रविंद्र बंसल को पंजाब सरकार द्वारा राज्य स्तरीय समिति में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस नियुक्ति पर उनके समर्थकों और कार्यकर्ताओं ने खुशी व्यक्त करते हुए पार्टी हाईकमान का आभार जताया है।

सोशल वर्कर हितेश चड्ढा समेत अन्य समर्थकों ने जारी पोस्टर के माध्यम से आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और पार्टी के वरिष्ठ नेतृत्व का धन्यवाद किया।
रविंद्र बंसल इससे पूर्व आप पंजाब ट्रेड विंग के संयुक्त सचिव तथा ब्लॉक प्रभारी के रूप में जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। समर्थकों का कहना है कि वे संगठन के कार्यों और गतिविधियों को आगे बढ़ाने में अपनी भूमिका पूरी निष्ठा के साथ निभाएंगे।














