मिशन रोजगार के तहत 1746 जवानों को बांटे नियुक्ति पत्र, “पहले हड़ताल खत्म करो, फिर होगी मीटिंग” — CM मान

जालंधर, रोजाना भास्कर ब्यूरो। पंजाब में DA समेत 8 मांगों को लेकर सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स की महाहड़ताल के बीच मुख्यमंत्री भगवंत मान ने दो टूक कहा कि हड़ताल और बातचीत एक साथ नहीं चल सकती। पहले कर्मचारी हड़ताल खत्म करें, इसके बाद ही सरकार के साथ बैठक होगी।

जालंधर के PAP पहुंचे CM मान:मिशन रोजगार के तहत 1746 जवानों को बांटे नियुक्ति पत्र, काहलवां में लोक मिलनी कार्यक्रम भी।

हड़ताल के चलते कई सरकारी दफ्तरों और स्वास्थ्य सेवाओं पर असर पड़ा। वहीं, पंजाब रोडवेज, पनबस और PRTC की बसें सामान्य रूप से चलती रहीं।