कपूरथला, रोजाना भास्कर ब्यूरो: बेहतर भविष्य की तलाश में कनाडा गए गांव भदास के युवक मनप्रीत सिंह ने पढ़ाई पूरी करने के बाद वहां सरकारी सेवा में नियुक्ति हासिल कर अपने करियर को नई दिशा दी है।
मनप्रीत सिंह को Ministry of the Solicitor General के अधीन Correctional एवं Parole Officer के पद पर नियुक्ति मिली है।

गांव भदास के सरपंच निशान सिंह बलियाणियां ने बताया कि मनप्रीत सिंह, पुत्र सुखजिंदर सिंह, ने मेहनत और लगन से अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद यह उपलब्धि हासिल की। उनकी नियुक्ति से परिवार के साथ-साथ गांववासियों में भी खुशी का माहौल है।
सरपंच ने कहा कि मनप्रीत की सफलता परिवार के लिए गर्व का विषय होने के साथ-साथ पूरे गांव और क्षेत्र के लिए सम्मान की बात है।
नियुक्ति की खबर मिलने के बाद ग्रामीणों ने परिवार को बधाइयां दीं और मनप्रीत सिंह के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।














