सोनिया मान को टिकट देने के विरोध में दो और नेताओं ने छोड़े पद, सियासत गरमाई 

अमृतसर, रोजाना भास्कर ब्यूरो। पंजाब में सोनिया मान को टिकट दिए जाने के विरोध में आम आदमी पार्टी में इस्तीफों का सिलसिला जारी है। सुखदेव सिंह छीन्ना के अपने सभी पदों से इस्तीफा देने के बाद अब राजासांसी हलके के इंचार्ज राजवीर सिंह छीन्ना और एससी विंग के कोऑर्डिनेटर गुरदेव सिंह चांचोटी ने भी अपने सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है। सोनिया मान को टिकट दिए जाने से पार्टी के स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं में नाराजगी बढ़ रही है। लगातार हो रहे इस्तीफों से पार्टी की अंदरूनी नाराजगी खुलकर सामने आने लगी है।