आप प्रधान पहुंचे जालंधर: इन पांच गारंटियां की घोषणा की, सिटी बस भी चलाएंगे, पढ़ें क्या-क्या कहा…

रोजाना भास्कर

जालंधर। जालंधर नगर निगम चुनावों को लेकर सियासी दलों ने वादों की झड़ी लगा दी है। शनिवार को आम आदमी पार्टी के पंजाब प्रधान अमन अरोड़ा जालंधर पहुंचे और लोगों को क5 गारंटियां दी। जिसमें उन्होंने शहर के फ्लाई ओवरों से लेकर पेंडिंग पड़े कामों को जल्द से जल्द खत्म करने का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि आने वाले दो सालों में उक्त गारंटियां को पूरा कर दिया जाएगा। जिससे शहर के लोगों को फायदा होगा।

मंत्री अमन अरोड़ा के साथ कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ, मंत्री मोहिंदर भगत और विधायक रमन अरोड़ा और कलसी सहित कई वरिष्ठ ने नेता मौजूद रहे। चुनाव में उम्मीदवारों के सवाल पर अरोड़ा ने कहा कि आम आदमी पार्टी नगर निगम चुनाव को लेकर नई मुहिम की शुरुआत करता है। पार्टी के करीब 350 से अधिक वरिष्ठ नेताओं, मंत्रियों और विधायकों की राय लेने के बाद सभी उम्मीदवारों को मैदान में उतारा गया है। हमने काम किए हैं, जिसके चलते पूरे पंजाब में जो अच्छे नेता और अपनी अपनी पार्टियां छोड़कर आम आदमी पार्टी में शामिल हो रहे हैं।

मंत्री अमन अरोड़ा ने कहा कि जालंधर के लोगों से हमारी अपील है कि आप एक बार हमें नगर निगम चुनाव में बहुमत दिलवा दो। जिससे हमारा मेयर बन जाए। जिसके बाद हम अपने काम के प्रति प्रतिबद्ध होकर जल्द से जल्द अधूरे कामों को पूरा करेंगे। मंत्री अरोड़ा ने कहा- जालंधर के लिए सबसे बड़ी समस्या पब्लिक ट्रांसपोर्ट की है। जिसे लेकर लोगों को परेशानियां हो रही है। इसलिए 100 इलेक्ट्रिक बस चलाई जाएंगी। जो हर व्यस्त रूट पर चलेंगी। वहीं लोगों को साफ पानी किसी भी हालत में मुहैया करवाया जाएगा।

शहर के घर कोने में साफ पानी पहुंचाया जाएगा। बाजारों में वाहनों के लिए पार्किंग बनाएंगे। पूरे शहर को सीसीटीवी कैमेरा से कवर किया जाएगा। शहर में कई कूड़े के बड़े बड़े डंप हैं। हमारी सरकार ने कुल 28 डंप चिह्नित किए हैं। उन्हें क्लियर किया जाएगा। जालंधर के स्पोर्ट्स हब है, सभी पहलुओं को देखते हुए बल्टन पार्क को भी तैयार किया जाएगा।