रोजाना भास्कर (चंडीगढ़/जालंधर): मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 9वें सिख गुरु श्री गुरु तेग बहादर जी के 350वें शहीदी दिवस को समर्पित राज्यव्यापी कार्यक्रमों की घोषणा की है। मुख्य समागम श्री आनंदपुर साहिब में होगा।
21 नवंबर से श्रीनगर से शुरू होगी श्रद्धा यात्रा
चार दिशाओं से श्रद्धा यात्राएं निकलेंगी, जिनका समापन श्री आनंदपुर साहिब में होगा।
श्रीनगर से पठानकोट, होशियारपुर होते हुए।
गुरदासपुर से अमृतसर, जालंधर होकर।
फिरोजपुर से लुधियाना और मोगा होकर।
दूसरी फिरोजपुर यात्रा पटियाला, संगरूर आदि से होकर।
23 जिलों में लाइट एंड साउंड शो और कीर्तन दरबार
गुरु साहिब के जीवन पर आधारित लाइट एंड साउंड शो, कवि दरबार और धार्मिक समागम आयोजित किए जाएंगे। शैक्षणिक संस्थानों में सेमिनार और विचार गोष्ठियां होंगी।
23 नवंबर से श्री अखंड पाठ साहिब
23 से 25 नवंबर तक श्री अखंड पाठ साहिब होगा। शहरों को सजाया जाएगा और श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्थाएं की जाएंगी।
धार्मिक समागम SGPC का अधिकार क्षेत्र: धामी
SGPC अध्यक्ष हरजिंदर सिंह धामी ने कहा कि धार्मिक समागम SGPC के अधिकार क्षेत्र में आते हैं, सरकार को हस्तक्षेप नहीं करना चाहिए, बल्कि सहयोग करना चाहिए।