रमणीक सिंह रंधावा ने सादगी से संभाला जालंधर इंप्रूवमेंट ट्रस्ट का पदभार, जनसेवा को बताया प्राथमिकता

रोजाना भास्कर (जालंधर): जालंधर इंप्रूवमेंट ट्रस्ट को आज नया नेतृत्व मिल गया है। रमणीक सिंह रंधावा ने बेहद सादगी के साथ ट्रस्ट के चेयरमैन का पदभार संभाला। पदभार ग्रहण करने से पहले उन्होंने परमात्मा के समक्ष प्रार्थना कर नई जिम्मेदारी की शुरुआत की।

पद संभालने के बाद रंधावा ने कहा कि उन्हें जो दायित्व सौंपा गया है, उसे वे पूरी मेहनत, निष्ठा और ईमानदारी से निभाएंगे। उन्होंने कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य जनता की सेवा करना और विकास कार्यों को गति देना रहेगा।

मुख्यमंत्री और सरकार का जताया आभार

रंधावा ने इस मौके पर मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और पंजाब सरकार का आभार जताते हुए कहा कि उन पर जो विश्वास जताया गया है, वे उस पर पूरी तरह खरे उतरेंगे।

बाढ़ पीड़ितों के लिए सहायता की अपील

अपने पहले बयान में चेयरमैन रंधावा ने पंजाब में बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद के लिए आम जनता से सहयोग की अपील भी की। उन्होंने कहा कि इस संकट की घड़ी में हर पंजाबी को एकजुट होकर जरूरतमंदों की सहायता करनी चाहिए।

रंधावा का कहना है कि वे आने वाले दिनों में शहर के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने, पारदर्शिता बढ़ाने और जनता से सीधे संवाद को प्राथमिकता देंगे।