सीएम भगवंत मान की सेहत में सुधार, आज मिल सकती है अस्पताल से छुट्टी

रोजाना भास्कर (चंडीगढ़/जालंधर): पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की तबीयत में अब सुधार है और आज उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल सकती है। डॉक्टरों ने बताया कि उनकी सभी जांच रिपोर्ट सामान्य आई हैं।

सीएम मान को धीमी धड़कन और कमजोरी की शिकायत के बाद 5 सितंबर की रात अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इससे पहले वह लगातार बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा कर रहे थे।

प्रधानमंत्री मोदी ने भी उनकी तबीयत का हाल राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया से लिया था। इसके बाद राज्यपाल खुद अस्पताल पहुंचकर सीएम से मुलाकात कर चुके हैं।

अब सेहत में सुधार के चलते आज सीएम के डिस्चार्ज होने की संभावना है।