हनी सिंह का रफ्तार-बादशाह पर तीखा वार: बोले- मेरे नाम पर मत चमको, असली रैप अब सुनाऊंगा!

रोजाना भास्कर (पंजाब/मुंबई): मशहूर रैपर हनी सिंह एक बार फिर अपने बेबाक बयानों को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में लाइव आकर उन्होंने अपनी नई एल्बम “Glory of God” की घोषणा की, जिसमें 51 गाने होंगे और यह 26 सितंबर को रिलीज होगी।

लाइव के दौरान हनी सिंह का अंदाज तीखा और आत्मविश्वास से भरा नजर आया। बिना नाम लिए उन्होंने रफ्तार और बादशाह पर निशाना साधते हुए कहा, “जो लोग कहते हैं हनी सिंह को रैप नहीं आता, अब उन्हें असली रैप का मतलब समझ आएगा। मेरी दाढ़ी धूप में सफेद नहीं हुई।”

हनी सिंह ने यह भी कहा कि उन्होंने कभी यह दावा नहीं किया कि भारत में हिप-हॉप की शुरुआत उन्होंने की, लेकिन यह जरूर बताया कि कौन सबसे बेहतर है, इसका फैसला लोग करेंगे।

रफ्तार के हालिया पॉडकास्ट में की गई टिप्पणी के बाद हनी सिंह का यह जवाब साफ इशारा करता है कि इंडस्ट्री में रैपर्स की जुबानी जंग अब और तेज हो चुकी है।