रोजाना भास्कर (चंडीगढ़): आम आदमी पार्टी (AAP) ने पंजाब से राज्यसभा के लिए ट्राइडेंट ग्रुप के चेयरमैन राजिंदर गुप्ता को उम्मीदवार घोषित किया है। उन्हें पंजाब का ‘धीरूभाई अंबानी’ कहा जाता है और उनकी कंपनी का टर्नओवर करीब 5 हजार करोड़ रुपए है।
गुप्ता ने हाल ही में पंजाब आर्थिक नीति एवं योजना बोर्ड के उपाध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया था। पहले इस सीट से अरविंद केजरीवाल या मनीष सिसोदिया के नाम की चर्चा थी, लेकिन पार्टी ने स्थानीय उद्योगपति को मौका दिया।
गुप्ता को 2007 में पद्मश्री सम्मान मिल चुका है। पंजाब में AAP के 93 विधायक होने के कारण उनकी जीत लगभग तय है।