FIR के बाद फरार! संदीप पाठक ‘पिछले दरवाजे’ से निकले, जालंधर कनेक्शन ने बढ़ाई हलचल

जालंधर/चंडीगढ़, रोजाना भास्कर ब्यूरो: चंडीगढ़ से सामने आए घटनाक्रम ने पंजाब की राजनीति को गर्मा दिया है। जानकारी के अनुसार, आम आदमी पार्टी के नेता Sandeep Pathak के खिलाफ दो एफआईआर दर्ज होने के बाद पुलिस ने छापेमारी की, लेकिन टीम के पहुंचने से पहले ही वह अपने घर के पिछले दरवाजे से निकल गए। उनकी फरारी का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

जालंधर नंबर की गाड़ी से भागने का दावा

सूत्रों के मुताबिक, Sandeep Pathak जिस इनोवा गाड़ी में फरार हुए, उसका नंबर PB 08 BU 0004 बताया जा रहा है। जांच में सामने आया कि यह गाड़ी Lovely International Trust के नाम पर रजिस्टर्ड है, जिससे मामले में जालंधर कनेक्शन जुड़ गया है।

पुलिस जांच तेज, मददगारों पर भी नजर

पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि फरारी के दौरान किन लोगों ने मदद की। बताया जा रहा है कि अगर किसी की भूमिका सामने आती है तो उसके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।

हालिया सियासी घटनाक्रम के बीच यह मामला और ज्यादा तूल पकड़ता नजर आ रहा है, जिससे पंजाब की राजनीति में हलचल और तेज हो गई है।